बारां। राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पारिवारिक न्यायालय बारां में परामर्शदाताओं के दो पदों पर नवीन नियुक्ति के लिए संशोधित पारिवारिक न्यायालय (राजस्थान) नियम 1991 के अन्तर्गत नियमानुसार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश ने बताया कि आवेदन पत्र विहित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरकर 1 अप्रैल 2026 तक व्यक्तिशः, साधारण, रजिस्टर्ड डाक से कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नियत तिथि पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी आवेदन पत्र व विस्तृत विज्ञापन जिला न्यायालय की अधिकारिक वेबासाइट https:èèdistricts.ecourts.gov.inèbaran से डाउनलोड कर सकते हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




