[aioseo_breadcrumbs]

जिले में स्वयं सेवक क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण जारी

बारां। जिले में आगामी समय में आकस्मिक परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों की कमी नहीं रहेगी। सहायता एवं नागरिक सुरक्षा के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि जिले में 707 अभ्यर्थियों ने स्वयं सेवक बनने हेतु आवेदन किया। जिनमें से पूर्ण पारदर्शिता के साथ शारीरिक मानकों को पूरा करने वाले 494 अभ्यर्थियों को बुनियादी सेवा प्रशिक्षण में शामिल किया गया। वर्तमान में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण जारी है।

उन्होंने बताया कि जिले को निदेशालय नागरिक सुरक्षा राज. जयपुर से 500 स्वयंसेवकों के नामांकन का लक्ष्य आवंटित किए जाने के फलस्वरूप यह प्रक्रिया नियमानुसार प्रभावी ढंग से की गई है। इनके चयन के लिए जिला स्तर पर कमेटी का गठन कर सभी अभ्यर्थियों की 15 जनवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षण करवाया गया। वर्तमान में स्वयं सेवकों को तैयार करने के लिए विभाग इन्हें विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।

–00–
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS