ज्ञापन देकर एडीएम को की शिकायत
बारां। कोटा रोड पर विवेकानंद कॉलोनी वार्ड नंबर 38 में नवनिर्मित सीसी रोड पर नालियां के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने शुक्रवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नगर परिषद द्वारा दो माह पहले गोयल होस्पीटल की गली में सीसी रोड बनवाया गया था। जिसमें पहले से ही कुछ नालियां बीच-बीच में क्रॉस लगा लगाकर बनाई हुई। पुनर्निर्माण के साथ-साथ नालियों के क्रॉस समाप्त कर पूर्ण सीसी रोड बना दिया गया। जिससे दायीं ओर की नालियां पूर्ण रूप से अवरूद्ध होने से रोड पर दूषित पानी भरा रहता है। परिणामस्वरूप घरों में सीलन व दूर्गंध फैलती रहती है।
इस संबंध में गत दिनों नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन भी दिया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और वार्डवासियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में वार्ड पार्षद सत्यनारायण गौतम ने बताया कि नालियों के कोई टेंडर नहीं हुए हैं। इस संदर्भ में अतिरिक्त जिला कलक्टर से नालियों के निर्माण के बारे अवगत कराया जा चुका है। ज्ञापन देने वालों में डॉ. हरिशंकर मीणा, विवेक, दिनेश आदि शामिल थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




