बारां। शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम “मन की बात” का 131वां एपिसोड पदाधिकारियों के निजी आवासों पर सामूहिक रूप से सुना गया।

जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत जयेश गालव, संजीव भारद्वाज, श्रीकृष्ण मेहता, राजेश हाडा, ओम चक्रवर्ती, सत्येन्द्र सिंह केदाहेड़ी, पृथ्वीराज मीणा, विजय पिपलानी, बद्रीप्रसाद मेघवाल, रितेश पंजाबी, अश्विनी गौतम, नीरज चौहान, निखलेश शर्मा, मयंक तिवारी, दामोदर शर्मा, शिवराज महावर, राजकुमार नागर, मनोज प्रजापति, वंशप्रताप सिंह, श्याम नागर एवं अजय गुप्ता के निजी आवासों पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रसारण को ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा देशहित में दिए गए संदेशों एवं प्रेरणादायक आत्मसात करने का संकल्प लिया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम ने संगठन की मजबूती एवं आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा भी की।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




