[aioseo_breadcrumbs]

पंचायत राज चुनावों को लेकर की रणनीति पर चर्चा

बारां। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड का श्रवण बारां देहात मंडल के ग्राम कलमंडा में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष निरंजन शर्मा के निजी आवास पर किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, देहात मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया, मंडल अध्यक्ष अमरदीप केदाहेड़ी एवं पूर्व जिला महामंत्री भीम चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि ‘मन की बात’ के पश्चात आयोजित संगठनात्मक बैठक में आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बूथ सशक्तिकरण, शक्ति केंद्रों की सक्रियता तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के निर्धारण पर विशेष बल दिया गया। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।
संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ग्लोबल एआई इंपैक्ट समिट’ की सफलता का उल्लेख करते हुए पशुपालन और डेयरी उद्योग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने पांडुलिपियों के संरक्षण में एआई के योगदान को भी रेखांकित किया। क्रिकेट विश्व कप में भारतीय मूल के प्रवासियों के योगदान का उल्लेख करते हुए इसे देश के लिए गौरव का विषय बताया।
प्रधानमंत्री ने अंगदान को मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा पुनीत कार्य बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित किया।
साथ ही डिजिटल अरेस्ट जैसे वित्तीय फ्रॉड से होने वाले नुकसान के प्रति देशवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी। देशभर के किसानों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए उन्होंने उड़ीसा एवं केरल के किसानों के अभिनव प्रयासों का उल्लेख किया, जिन्होंने कृषि क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकरण मीणा, सहकारी समिति डायरेक्टर रामकुवार नागर, रामनिवास मीणा, धनराज शाक्यवाल एवं श्याम नागर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ तथा संगठनात्मक मजबूती के साथ जनसेवा के संकल्प को पुनः दोहराया गया।
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket