[aioseo_breadcrumbs]

साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

बारां। प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान 2026 के अंतर्गत गुरुवार को बारां पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कार्यालय परिसर की सफाई करते हुए कर्मचारियों ने स्वच्छता का संदेश दिया तथा प्लास्टिक कचरे के निस्तारण व परिसर को प्लास्टिक मुक्त रखने का संकल्प लिया।

विकास अधिकारी श्वेता खोरवाल के निर्देशन में नारेड़ा, सीमली, तिसाया, रैबारपुरा समेत अन्य गांवों में राजकीय कार्यालय परिसरों में कर्मचारियों और युवाओं ने श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। इस दौरान सभी ने स्वच्छ वातावरण के लिए गांव को कचरे से मुक्त रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS