बारां। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में अर्हता तिथि 21 जनवरी 2026 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में (193 – अंता के अतिरिक्त) निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अतिरिक्त जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल ने बताया कि इसी दिन जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में दोपहर 1 बजे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन व अभियान के बारे में जानकारी दी जाएगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




