[aioseo_breadcrumbs]

एडीएम ने किया सीएमएचओ कार्यालय का औचक निरीक्षण

बारां। अतिरिक्त जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था, अभिलेख संधारण, वित्तीय प्रक्रियाएं तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।

एडीएम ने निरीक्षण में विभिन्न शाखाओं का अवलोकन करते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर, तथा लंबित प्रकरणों की स्थिति देखी। कार्यालय में रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्था को व्यवस्थित पाया गया तथा समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए तथा एनएचएम शाखा, लेखा शाखा एवं कार्यक्रम प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट, ऑनलाइन पोर्टल एंट्री, बजट उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं मासिक प्रतिवेदन का परीक्षण किया गया।

उन्होंने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, निशुल्क जांच योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यालय परिसर की स्वच्छता, फाइल प्रबंधन प्रणाली, डिजिटल रिकॉर्ड व्यवस्था तथा जन-सुनवाई प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान एडीएम ने आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया। एडीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket