[aioseo_breadcrumbs]

एक किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल जप्त
बारां। पुलिस ने एक किलो 1 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल जप्त की है। पुलिस अधीक्षक बारा अभिषेक अंदासु ने बताया कि अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष आॅपरेशन नशा-विनाश के दौरान राजेश चैधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन व हरिराम सोनी वृत्ताधिकारी वृत्त बारां के नेतृत्व में योगेश चैहान पु0नि0 थानाधिकारी थाना कोतवाली बारां मय थाना जाप्ता के यह कार्यवाही की गई।

एसपी ने बताया कि सोमवार को दौराने गश्त व चैकिंग करते समय शहर के नटराज गार्डन के पास उत्तम कोलोनी में एक व्यक्ति सामने से मोटरसाईकिल लेकर आता हुआ नजर आया। जो पुलिस की जीप को देखकर वापस जाने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर उसको जाप्ता की मदद से ड़िटेन किया गया। उसने अपना नाम विजय सुमन उर्फ बृजमोहन पुत्र कन्हैयालाल माली निवासी मनिहारा तालाब के पास बारां का होना बताया। जिसके कब्जे से 01 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को भी जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

अनुसंधान हीरालाल पु0नि0 थानाधिकारी थाना सदर बारां द्वारा किया जा रहा है। पुलिस टीम में परशुराम सउनि,. हरीश भाटी सउनि, पवन कुमार सउनि, विनोद कुमार सउनि, जुगल सिंह कानि व नरेन्द्र सिंह कानि शामिल थे।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS