बारां। पुलिस ने फरार एवं वांछित अपराधियों, भगोडे, स्थाई वारंटी, गिरफ्तार वारंटियो, ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाऐ जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत आर्म्स एक्ट में 2 माह से फरार चल रहे 8 हजार का ईनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरवीजन व रिछपाल मीणा वृत्ताधिकारी वृत्त शाहबाद के नेतृत्व में कमल सिंह पु0नि0 थानाधिकारी थाना नाहरगढ़ व जगदीश चन्द्र शर्मा प्रभारी साइबर सैल बारां की टीम गठित की गई। जिसने तकनीकी सहायता व आसूचना संकलन करते हुए आर्म्स एक्ट पुलिस थाना नाहरगढ में वांछित 2 माह से फरार चल रहे व 8000 रूपये के ईनामी वांछित आरोपी दीवान उम्र 30 साल पुत्र श्रीलाल उर्फ श्रीकिशन गुर्जर निवासी साल्याखेडा थाना मनोहर थाना जिला झालावाड को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी से प्र्रकरण में अग्रिम अनुसंधान कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में सुरेन्द्र कुमार कानि (विशेष भूमिका), बनवारी कानि, रविशंकर, धारासिंह, मुकेश कानिस्टेबल शामिल थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




