[aioseo_breadcrumbs]

पंचमुखी बालाजी परिसर में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन, ग्रामवासियों को मिलेगी नई सौगात

बारां। पंचमुखी बालाजी परिसर में सोमवार को पंचायत समिति बारां की ग्राम पंचायत कोयला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान मोरपाल सुमन ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
ग्रामवासियों द्वारा लंबे समय से सामुदायिक भवन निर्माण की मांग सरकार से की जा रही थी। ग्रामीणों की इस जनभावना को ध्यान में रखते हुए प्रधान मोरपाल सुमन ने अपने प्रधान कोष से 7 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कर भवन निर्माण के लिए जारी की। इस अवसर पर प्रधान सुमन ने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से ग्रामवासियों को सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एक सुसज्जित एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। यह भवन गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि पंचायत समिति ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत कोयला में सामुदायिक भवन का निर्माण ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा कोयला मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र पारेता, मंडल प्रतिनिधि बृजसुंदर मेहता, इकाई अध्यक्ष राधेश्याम गोचर, भागचंद मेहता, लेखराज पंकज, रामचरण गौर, मदनलाल गौचर, शोभागमल मेघवाल, सोनू सुमन, दिनेश पोटर, भंवरलाल प्रजापत, विष्णु सुमन, हजारीलाल प्रजापत, रामस्वरूप जांगिड़, प्रिन्स सुमन, दीपक पवार सहित पंचमुखी समिति के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS