[aioseo_breadcrumbs]

वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बारां। केनरा बैंक रुडसेटी द्वारा गुरूवार को शाहबाद ब्लॉक के समरानिया गांव में वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य विषय केवाईसी दृ सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम रहा। शिविर के दौरान रूडसेट निदेशक देवेंद्र कुमार मीना और संस्थान के संकाय अनिरुद्ध द्वारा प्रतिभागियों को केवाईसी अद्यतन के महत्व, प्रक्रिया एवं इसके लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि समय-समय पर केवाईसी अपडेट कराना न केवल बैंकिंग सेवाओं को सुचारू बनाए रखता है, बल्कि धोखाधड़ी, साइबर अपराध और वित्तीय नुकसान से भी बचाव करता है। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं का सुरक्षित एवं सही उपयोग, ओटीपी, पिन, एटीएम एवं ऑनलाइन बैंकिंग से संबंधित सुरक्षा सावधानियां, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि खाता, पीपीएफ खाता, तथा बैंकों की अन्य बचत एवं ऋण सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। यह शिविर विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है को सुरक्षित, पारदर्शी एवं डिजिटल बैंकिंग की ओर प्रेरित करने के लिए किया गया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket