[aioseo_breadcrumbs]

लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी अहम

इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल का हुआ आयोजन

बारां। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के मार्गदर्शन में  लोकतंत्र में शहरी युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मॉडर्न स्कूल में इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को प्रत्येक चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का संकल्प कराया, उन्होंने कहा कि युवा मतदाता लोकतंत्र का सबसे बड़ा स्तंभ हैं। चुनाव में भाग लेकर, जागरूक होकर वोट डालना, सही और ईमानदार नेतृत्व को चुनना लोकतंत्र को मजबूती देता है। युवाओं को केवल वोट ही नहीं देना चाहिए, बल्कि उन्हें राजनीतिक मुद्दों, संविधान और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए, ताकि अज्ञानता के कारण होने वाली गलतियों से बचा जा सकता है।

प्रधानाचार्य सुनीता बाली ने बताया कि मॉडर्न स्कूल को जिला स्तरीय बेस्ट स्कूल ईएलसी अवार्ड से सम्मानित किया गया है इसी क्रम में आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया उन्होंने विद्यार्थियों को बेस्ट ईएलसी अवार्ड की बधाई देते हुए विद्यालय में नियमित की जाने वाली ईएलसी गतिविधियों के बारे में बताया।


युवाओं ने जाने निर्वाचन के ऑनलाइन एप
समारोह में सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका अहम होती है,क्योंकि युवा पीढ़ी तकनीक और नए विचारों से ओतप्रोत हैं, वे गवर्नेंस में डिजिटल साक्षरता, ई-गवर्नेंस और तकनीकी समाधानों का उपयोग करके प्रशासन को अधिक पारदर्शी बना सकते हैं।
साथ ही ईसीआई नेट ऐप द्वारा निर्वाचन के चारों महत्वपूर्ण एप्लीकेशंस से परिचित कराया गया तथा वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपना पंजीयन मतदाता सूची में करने की प्रक्रिया समझाई गई एवं पोर्टल्स के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। पंजीकरण आवेदन एवं मतदाता विवरण संशोधन के लिए फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।


विविध ईएलसी गतिविधियों के द्वारा किया मतदान के प्रति जागरूक
कार्यक्रम के दौरान ईएलसी सदस्यों ने आकर्षक पोस्टर में जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखते हुए मतदान के प्रति जागृति का संदेश संजोया, वही विद्यार्थियों ने आओ करले मतदान,रखे लोकतंत्र का मान जैसे मनमोहक जागरूकता गीत गायन किया, वही विद्यार्थियों ने आशु भाषण एवं नाट्य कला की प्रस्तुति से सभी का ध्यान मतदान करने की ओर आकर्षित किया।
ईएलसी गतिविधियों के लिए किया पुरुस्कृत
समारोह के दौरान आयोजित की गई विविध स्वीप गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उत्साह वर्धन किया गया। समारोह के दौरान स्वीप सदस्य कपिल नागर, नरेश कुमार, अध्यापक, स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket