बारां, मांगरोल, अटरू एवं अंता ब्लाक के विभिन्न विजेता टीमो के युवा एवं युवती मंडलो के युवा खिलाडियो ने भाग लिया
बारां। माय भारत केंद्र बारां (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम खेल संकुल कोटा रोड बारां में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विशाल सिंह जिला खेल अधिकारी बारां द्वारा माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में बारां, मांगरोल, अटरू एवं अंता ब्लाक के विभिन्न विजेता टीमो के युवा एवं युवती मंडलो के युवा खिलाडियो ने भाग लिया।
कार्यक्रम अन्तर्गत पुरूष वर्ग में (कबड्डी, दौड 100 मीटर, दौड 200 मीटर) और महिला वर्ग में (रस्साकस्सी, दौड 100 मीटर , दौड 200 मीटर) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खिलाडी युवाओं ने उत्साह के साथ खेलों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओ में पुरूष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अरमान मेहतर अंता व द्वितीय स्थान टीकम चंद अटरू रहे , वही 200 मीटर दौड़ में प्रथम गोलू अटरू एवं द्वितीय स्थान हिमांशु मीना अन्ता का रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विवेकानन्द युवा मंडल जलोदा तेजाजी मांगरोल की टीम रही वही द्वितीय स्थान विवेकानन्द युवा मंडल बडवा अंता की टीम रही। महिला वर्ग 100 मीटर दौड में प्रथम दीपिका सुमन अंता एवं द्वितीय सकीना अटरू रही एवं 200 मीटर दौड में प्रथम वर्षा बैरवा अंता एवं द्वितीय संजना सहरिया बारां रही एवं रस्साकसी प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम विवेकानन्द युवती मंडल बडवा अंता की रही एवं द्वितीय स्थान पर विवेकानन्द युवती मंडल बडा (बारां) की रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक रविन्द्र वर्मा रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता माय भारत केन्द्र के जिला युवा अधिकारी कुमार मधुकर ने की एवं समापन कार्यक्रम में अतिथियो का युवा मंडल अध्यक्ष अक्षय पंकज एवं सचिव भगवती बैरवा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।अतिथियो द्वारा सभी विजेता व उपविजेता टीमो एवं विजेता उपविजेता खिलाडियो को पुरूस्कार स्वरूप माय भारत टीशर्ट, मोमेन्टो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र ने युवाओ का आव्हान किया कि वे खेलो के माध्यम से अपनी पहचान बनाकर देश का नाम रोशन करे।\

जिला युवा अधिकारी ने युवाओ को प्रेरित करते हुए नियमित खेल अभ्यास करने एवं खेलो के प्रति ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक युवाओ को जोडने का प्रयास करने हेतु युवाओ का आव्हान किया एवं केन्द्रीय बजट क्विज 2026 के सम्बन्ध में युवाओं को माय भारत पोर्टल पर क्विज में भाग लेने हेतु विस्तृत जानकारी देकर प्रेरित किया।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक दिप्ती मदान, नीलम कपूर , महेश मेहता, सत्यनारायण मेहरा, सपना अवस्थी, नरेन्द्र कुमार बैरवा, विमल कुमार, महेश मेहता, फुटबॉल कोच कालुलाल गुर्जर का कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान रहा।
संचालन दिनेश सुमन माय भारत स्वयंसेवक ने किया एवं आभार लोकेश सुनारिया पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ने माना। इस अवसर पर कुनाल सुमन, मनीष पोटर माय भारत स्वयंसेवक एवं हरीश केरवालिया मंडल अध्यक्ष आदि का विशेष योगदान रहा ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




