बारां। कवाई थाना पुलिस ने अवैध खनन कर रेत व मिट्टी भरकर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि अवैध हथियार, अवैध खनन, जुआ, सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरविजन व रामानन्द यादव वृताधिकारी वृत अटरु के नेतृत्व में राजपाल सिहं पु0नि0 थानाधिकारी थाना कवाई के नेतृत्व में थाना जाप्ता की अलग-अलग टीमो का गठन किया गया।
गठित टीमो द्वारा अवैध खनन कि चैकिंग मे 2 ट्रेक्टर-ट्रॉली जिनमे एक ट्रेक्टर-ट्रॉली रेत/मिटटी से भरी हुई व एक ट्रेक्टर-ट्रॉली खाली थी। जिस पर रेत मिटटी जैसा कुछ पदार्थ लगा हुआ था। खाली ट्रेक्टर-ट्रॉली को एमवी एक्ट 207 मे जप्त किया गया व रेती से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली को जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु खनन विभाग को सूचित किया गया है।
01 जुआ-सट्टा मे गिरफ्तार
इसी क्रम में थाना कवाई कि टीम द्वारा दबिश देकर कस्बा कवाई से मुल्जिम भंवरलाल पुत्र धन्नालाल माली उम्र 51 साल निवासी कवाई, जिला बारां को जुआ-सट्टा मोबाईल फोन पर लगाते हुए को गिरफ्तार किया गया, उसके कब्जे से एक मोबाईल फोन जिस पर वह सटटा लगाता था जिसको जप्त किया गया है तथा सट्टा राशि 1430/- रुपये मोके से जप्त की गयी है। इस संबंध में थाना कवाई पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
01 आर्म्स एक्ट मे गिरफ्तार
इसी क्रम में थाना कवाई द्वारा ऑपरेशन शस्त्र-प्रहार के तहत् एक कार्यवाही अवैध धारदार हथियार रखने के खिलाफ की गई है जिसमे एक व्यक्ति परमानन्द पुत्र मदनलाल मेघवाल उम्र 52 साल निवासी उमरथाना, जिला बारां को एक लोहे की धारदार तलवार को लेकर के उमर थाना रोड कि तरफ खुले आम घुम रहा था। जिसको जप्त कर थाना कवाई पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया हैं। पुलिस टीम में राजपाल सिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना कवाई, भंवरलाल हैड कानि., रामेश्वर कानि., बृजेश कानि., सुशील कानि. व अनोप कानि. शामिल थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




