समिति ने एक लाख दस हजार रुपये का प्रस्ताव किया पारित
कवाई। कस्बे के तेजाजी चौक में स्थित आस्था के केन्द्र प्राचीन श्रीखेड़ापति बालाजी मंदिर एवं वीर तेजाजी महाराज के मंदिर का शीघ्र ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को हिन्दू धार्मिक सेवा समिति की बैठक खेड़ापति बालाजी मन्दिर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें दोनों मंदिरों के नवीनीकरण एवं जीर्णोद्धार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में समिति द्वारा मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु एक लाख दस हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई। समिति सदस्य विष्णु चक्रधारी भाया ने बताया कि दोनों मंदिरों में विकास कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किए जाएंगे। श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर परिसर में भव्य राम दरबार का निर्माण भी किया जाएगा। समिति द्वारा कार्य की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है, जिससे कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके। मन्दिर विकास कार्य हेतु सर्वसम्मति से राजेंद्र गोयल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
गौरतलब है कि हिन्दू धार्मिक सेवा समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ के माध्यम से प्राप्त राशि से कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में निरंतर गौसेवा एवं सामाजिक सेवा के कार्य किए जाते हैं। साथ ही श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर परिसर में प्रत्येक मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है। समिति ने सुंदरकांड के माध्यम से प्राप्त सहयोग राशि को मंदिरों के विकास एवं जीर्णोद्धार में उपयोग करने का निर्णय लिया है।
बैठक में इस दौरान:- अमित जोशी, दीक्षांत, मोहित बैरवा, नितेश सेन, रवि सुमन, रोहित सुमन, गौरव नामदेव, टीकांत सुमन, भोला सुमन, सावन वर्मा, निलेश सुमन, दीपक भाटी, कपिल सैनी, कालू गौतम, महावीर साहू, हिमांशु सुमन, अनुराग सुमन, राहुल सुमन,
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




