[aioseo_breadcrumbs]

मस्जिदों में मांगी रातभर जागकर की अमन चैन की दुआ

शब-ए-बारात के अवसर पर मुस्लिम क्षेत्रों में घरों की साफ सफाई की और विशेष पकवान, हलवा और मिठाई बनाई
कोटा। शहर सहित जिलेभर में शब-ए-बारात के अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा मस्जिदों में रातभर जागकर देश में अमन चैन की दुआ मांगी गयी। कब्रिस्तान और दरगाहों में बड़े व बुजूर्गों की रूह और ईसाल-ए-सवाब के लिये दुआ की गयी और उनकी मज़ारों पर फूल पेश किये गये।

आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नेता जैफ खां मंसूरी नेता ने बताया कि मुस्लिम क्षेत्रों में घरों की साफ सफाई की गयी और विशेष पकवान, हलवा और मिठाई बनाई गयी।
जैफ खां मंसूरी ने बताया कि 15 दिन बाद रमजान का महिना शुरू होगा तथा 17 या 18 फरवरी को पहले रोज़ा रखा जाएगा। दुआ में मौलाना इब्ने अली, समाज सेवी उमर सीआईडी, मोहम्मद अली कुरेशी, मोइन मंसूरी, सरताज, शाकिर मंसूरी व नाजिर अंसारी आदि लोग शामिल थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket