बारां। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के आदेशानुसार गठित तकनीकी समिति द्वारा सर्वे उपरान्त प्रारम्भिक शिक्षा के 100 विद्यालय एवं माध्यमिक शिक्षा के 11 विद्यालय कुल 111 विद्यालय जर्जर घोषित किए गए थे। अब तक जिले में प्रारम्भिक शिक्षा के 60 एवं माध्यमिक शिक्षा के दो विद्यालय जमींदोज कर दिए गए हैं।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गैंदा लाल रैगर द्वारा इस संबंध में वीसी का आयोजन कर जिले के सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सहायक अभियंता, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा बारां एवं कनिष्ठ अभियंताओं को शेष विद्यालयों को 8 फरवरी तक जमींदोज किए जाने के संबंध में निर्देश प्रदान किए गए है। साथ ही एसडीआरएफ द्वारा विद्यालयों की मरम्मत के लिए स्वीकृत राशि से गुणवत्ता पूर्ण मरम्मत कार्य अविलम्ब करवाने के लिए निर्देशित किया गया है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




