[aioseo_breadcrumbs]

एनटीपीसी में दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ

अंता। एनटीपीसी के नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व नीति के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कबड्डी एवं एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिताओं में अंता के आस-पास के 22 राजकीय विद्यालयों के लगभग 940 जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक बालिकाएं भाग ले रहे है।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर परियोजना मुख्य महाप्रबन्धक अनिल बवेजा द्वारा स्वागत किया गया।  स्वागत भाषण में बवेजा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने कहा कि जीतने वाला कभी अपनी जीत पर घमण्ड ना कर,ें बल्कि आगे खेलकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना व देश का नाम रोशन करें वहीं हारने वाला भी अपनी हार से निराश ना हो बल्कि अपनी कमियों में सुधार कर आगे और अच्छा प्रदर्शन करें।

मुख्य अतिथि अंदासु ने सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की नसीहत दी तथा उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स एवं कबड्डी खेल हमारी जमीन से जुड़े हुए खेल है। खो-खो एवं कबड्डी दोनों दिमाग एवं चातुर्य के खेल है। एनटीपीसी अंता द्वारा ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए सीएसआर में यह आयोजन बच्चों के खेल कौशल को निखारने वाला बताया जिससे इन बच्चों के खेल विकास में बहुत ही सहायक सिद्ध होगा।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा झण्डारोहण एवं मशाल जला कर खेलों के शुभारम्भ की घोषणा की। केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम में अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। खेल परिषद के अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह चंदेल द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलवाई।
इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजेश चौधरी, अपर महाप्रबन्धक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) विपिन देशमुख, अपर महाप्रबन्धक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अम्बुज कुमार, सहायक कमाण्डेंट, केऔसुब सुभाष चन्द्र, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय कृष्णकुमार वर्मा, प्रेरणा महिला मण्डल की उपाध्यक्षा संतोषी देशमुख व सदस्याएं तथा एनटीपीसी अंता के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम दिलेर सिंह कुहाड़, अपर महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) द्वारा समस्त अतिथियों एवं परिसर में उपस्थित विद्यालय के अध्यापकों, शारीरिक शिक्षकों एवं खेल प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। संचालन मंजूषा पिल्लै, वरिष्ठ प्रबन्धक (पीएंडएस) द्वारा किया गया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket