बारां। नोबल्स अंसार एजुकेशनल सोसाइटी बारां द्वारा भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय नई दिल्ली का एक वर्षीय उर्दू डिप्लोमा सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम छबड़ा कस्बे की अब्दुल कलाम लाइब्रेरी में आयोजित किया गया। नोबल्स अंसार एजुकेशनल सोसाइटी बारां के कार्यक्रम संयोजक गाज़ी खान ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसियेशन फॉर जस्टिस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट परवेज पठान थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने एडवोकेट पठान ने कहा कि उर्दू भाषा हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसका ज्ञान हमारे जीवन में बहुत उपयोगी हो सकता है। उन्होंने छात्रों को आगे बढ़ने और उर्दू भाषा के ज्ञान को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पठान ने एक वर्षीय उर्दू डिप्लोमा प्राप्त करने वाले छत्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और उर्दू भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




