[aioseo_breadcrumbs]

बजाज सर्फेक्टेंट्स ग्रुप ने निकाला हाड़ौती क्षेत्र के रिटेलर का लक्की ड्रा

बारां। बजाज सर्फेक्टेंट्स ग्रुप ने हाड़ौती क्षेत्र के रिटेलर का लक्की कूपन ड्रा रविवार को शहर के एनएच 27 स्थित एक निजी होटल में निकाला।
इस दौरान कंपनी के डायरेक्टर सौरभ बजाज व अंशुल व्यास ने आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 5 वर्ष पूर्व जुगल बजाज ग्रुप की स्थापना हुई थी। इसमें 253 सदस्य हैं। राजस्थान सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में कंपनी के उत्पादों की पहुंच हो चुकी है। समय के साथ नवीनतम उत्पाद लॉंच करती रहती है।

वर्तमान में कंपनी के होम क्लीनर के उत्पाद उपभोक्ताओं खासकर महिलाओं में खासे लोकप्रिय हैं। जिनमें पॉवर शॉप, 3एक्स फ्लक्स प्रो डिशवाश लिक्विड, टॉयलेट क्लीनर सहित कंपनी के दर्जनों उत्पादों की श्रृंखला है।


इससे पूर्व बारां के लोकल डिस्ट्रीब्यूटर हेमराज अशोक कुमार के मालिक हरिमोहन बंसल ने बताया कि धूम डिटर्जेंट के साथ प्लास्टिक बाल्टी, केतली, टब आदि का ऑफर दिया जा रहा है।

उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर और प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान महिला कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए। वहीं बारां के बालक नवांश गौतम ने मधुर आवाज में फिल्मी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया।

इसके बाद ड्रॉ खोला गया। जिसके विजेताओं को कंपनी की ओर पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हाड़ौती क्षेत्र के व्यापारी व रिटेलर मौजूद थे।
फोटो 1 बारां।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket