बारां। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष में तृतीय महाप्रसादी वितरण बड़े हर्ष उल्लास के साथ आमजन के सहयोग से तेल फैक्ट्री क्षेत्र के निवासियों द्वारा संपन्न किया गया।
महाप्रसादी वितरण का कार्यक्रम आचार्य परमानंद महाराज के सानिध्य में तेल फैक्ट्री स्थित पतंजलि चिकित्सालय के पास आयोजित किया गया। पंडित बनवारी लाल शर्मा कलमंडा द्वारा श्रीगणेश एवं श्रीराम भगवान का विधिवत पूजन कर महाप्रसादी का वितरण प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम में रुपेश नागर, मुकेश नागर, श्याम नागर, ब्रजमोहन नागर, रविंद्र {पूर्व प्रचारक}, मनीष गौतम (पूर्व वार्ड पार्षद ), कौशल नागर (वार्ड पार्षद), अशोक यादव, किरण नागर, अनिल शर्मा, हिमांशु नागर, महावीर राठौड़, महावीर पंकज आदि द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




