बारां। राज्य सरकार के पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा के अंतर्गत राजकीय कर्मचारी एवं पारिवारिक पेंशनर आदि को माह जनवरी 2026 तक जीवन प्रमाण पत्र ऑन लाईन या ऑफ लाईन प्रस्तुत करना होगा।
कोषाधिकारी भैरवलाल मेघवाल ने बताया कि ई-मित्र के माध्यम से कराए गए जीवन प्रमाण पत्र का सत्यापन तकनीकी के कारण कोषालय को ऑनलाईन प्राप्त न होने के कारण जिले के कुल पेंशनर्स 7147 मे से 584 पेंशनर्स का जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त होना बकाया है। कोषाधिकारी ने बताया कि बकाया 584 पेंशनर्स जीवन प्रमाण पत्र माह 31 जनवरी 2026 तक ऑफ लाईन कोष/उपकोष कार्यालय (पेशन शाखा) में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें अन्यथा पेंशन रोकी जाएगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




