बारां। पुलिस ने चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 10 वर्ष पुराने लूट व चोरी के मामले में 2 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरवीजन व रामानंद यादव वृत्त अटरु के नेतृत्व में देवकरण उप निरीक्षक थानाधिकारी मोठपुर की गठित टीम द्वारा 10 साल पुराने चोरी व लूट के प्रकरण फरार चल रहे 2 वारन्टियों मांगीलाल पुत्र घींसालाल तंवर राजपूत निवासी मोतीपुरा थाना दांगीपुरा जिला झालावाड़ व चन्द्रसिंह पुत्र प्रभुलाल तंवर राजपूत निवासी लक्ष्मीपुरा थाना दांगीपुरा जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में कानिस्टेबल भोमराज, रघुवीर सिंह व सुरेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




