बारां 22 जनवरी। शहर के अस्पताल रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर संगीतमय सुन्दर काण्ड का पाठ 22 जनवरी को रात्रि 8 बजे आयोजित होगा। पुजारी राजेंद्र वैष्णव ने बताया कि सुंदरकांड का पाठ श्रीराम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में किया जा रहा है। जिसमें लोकप्रिय गायक देवेंद्र महाकाल एवं उनकी टीम द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।
आरती के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। सभी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत सामूहिक आरती से की जाएगी। पाठ की पूर्ण होने पर आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। पंडित राजेंद्र वैष्णव ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में सुंदरकांड पाठ में शामिल होने की अपील की है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




