[aioseo_breadcrumbs]

गिरदावर सर्किलों पर विशेष शिविरों का आयोजन 23 जनवरी से

बारां। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ग्लोबल राजस्थान एग्री एंड टेक मीट-2026 की शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में राज्य की प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
कृषि एवं उद्यानिकी प्रमुख शासन सचिव मंजू राजपाल ने बताया कि शिविरों के द्वारा अधिक से अधिक कृषकों एवं पशुपालकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाया जाएगा।

23 जनवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर इन शिविरों का शुभारम्भ करते हुए 24, 25 एवं 31 जनवरी तथा 1 एवं 5-09 फरवरी (10 दिवस) को प्रत्येक गिरदावर वृत पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उर्जा, उद्योग, आपदा प्रबन्धन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए लाभ पहुंचाएंगे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket