बारां। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झालावाड़ रोड में 12 से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह एवं कौशल दक्षता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, अध्यापक व गणमान्य लोगों ने अवलोकन किया।
उपनिदेशक महेश कुमार ने बताया कि इस दौरान सप्ताह भर आयोजित विभिन्न खेलकूद स्पर्धा के विजेता, उपविजेता प्रशिणार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।

वहीं चम्बल फ़र्टिलाइज़र एण्ड केमिकल्स लिमिटेड द्वारा अनुरक्षित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार से 24 जनवरी तक चलने वाला फायर एण्ड सैफ्टी प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रतिवर्ष सीएफसीएल द्वारा छात्र -छात्राओं को प्रदान किया जाता है। यह प्रशिक्षण सेफ्टी व्हील के दक्ष प्रशिक्षक राकेश कुमार द्वारा दिया जा रहा है ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




