[aioseo_breadcrumbs]

बारां में 25 जनवरी को होगी लगातार 26 घंटे की दौड़

एसिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए आएगी टीम
बारां। बारां रनर क्लब के तत्वावधान में 25 जनवरी को 26 घंटे तक एक दौड़ देश के जवानों और किसानों के नाम का आयोजन किया जाएगा। जिसको एसिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया जाएगा। धावक अल्ट्रा रनर मोहित सिंह हाड़ा होंगे। दौड़ की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

शनिवार को जिला अस्पताल के स्थित एक निजी रेस्त्रां में आयोजित पत्रकार वार्ता में बारां रनर क्लब अध्यक्ष अंकित खंडेलवाल ने बताया कि दौड़ 25 जनवरी को सुबह 6.30 बजे कोटा रोड स्थित खेल संकुल में प्रारंभ होगी। यह लगातार घंटे तक चलती रहेगी। दूसरे दिन 26 जनवरी को सुबह 8.30 बजे दौड़ का समापन होगा। इस दौरान मेडिकल टीम सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। बारां में पहली बार हो रही यह दौड़ एसिया बुक ऑफ रिकॉर्ड को क्लेम करेगी। इसके लिए दिल्ली से यहां टीम आएगी। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।


पत्रकार वार्ता में रनर मोहित सिंह हाड़ा ने बताया कि इस दौड़ का उद्देश्य शहर व देश के युवाआें को जवानों और किसानों को समर्पित रहेगी। ताकि उनके द्वारा किए जा रहे त्याग, बलिदान व परिश्रम के प्रति युवाओं को प्रेरित किया जा सके। शहर के युवाओं को प्रेरणा देगी। हाड़ा ने बताया कि इसमें 26 घंटे का टारगेट है। लगभग 200 किमी की यह दौड़ रहेगी। शहर के युवा व अन्य खेलप्रेमी भी इसका हिस्सा बनेंगे।

एक सवाल के जवाब में मोहित हाड़़ा ने बताया कि वे एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। साथ ही किसान भी हैं। वे 2019 से बारां रनर क्लब से जुड़े हैं। दौड़ते-दौड़ते हाफ मेराथन, मेराथन व अल्ट्रा रनिंग की। अब वे इसके माध्यम से शहर के बीच एक ऐसा आयाम स्थापित करना चाहते हैं, जिससे साथ ही एथलीट आगे आएं और अपना परचम लहराएं। उनमें देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा हो। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने दौड़ के पोस्टर का भी विमोचन किया।

पत्रकार वार्ता में शाहबाद अख्तर, वितपन गोयनका, डॉ. निखिल गुप्ता, डॉ. संतोष मेहता, अंशुल व्यास, रवि सेन, विकास मीणा, मोनू पंकज, दिग्विजय सिंह, अंशुमन, मां आशा क्षत्रिय फाउंडेशन के रवि सिंह हाड़ा व राम सिंह हाड़ा आदि मौजूद थे।
फोटो 1 बारां।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket