बारां। कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर वीर बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बारां शहर मंडल द्वारा अध्यक्ष ओपी पारेता की अध्यक्षता मे विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के अद्वितीय शौर्य, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विचार गोष्ठी में अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक हेमराज मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा एवं नंदलाल सुमन, विधायक राधेश्याम बैरवा, किशनगंज विधायक डॉ. ललित मीणा, उप जिला कार्यक्रम के जिला संयोजक देवेंद्र शर्मा, उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, महेंद्र सिंह प्रधान, राजेंद्र सिंह, जगदेव सिंह सरपंच, देवेंद्र सिंह, अवजोत सिंह, सिख समाज अध्यक्ष जगदीश अहवाल तथा हरविंदर सिंह खालसा सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

धर्म और मानवता की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले साहेबजादे सर्वोच्च त्याग के प्रतीक
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा ने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन देश, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च त्याग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का बलिदान आज भी समाज को अन्याय, अत्याचार और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उनके विचारों से उपस्थित भाजपाइयों एवं आमजन को राष्ट्रभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश मिला!
भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा व जिला मीडिया संयोजक सचिन सनाढ्य ने बताया कि विचार गोष्ठी में अतिथियों भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के वीर साहेबजादों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके त्याग व बलिदान को नमन किया। गोष्ठी को मंचासीन अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया!
विचार गोष्ठी में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक बत्रा, जिला उपाध्यक्ष निर्मल माथोड़िया, गोविंद सिंह बालाखेड़ा, मुकेश केरवालिया, जिला मंत्री मुकेश राठौर, जिला प्रवक्ता भानु प्रताप रहलाई, सोशल मीडिया संयोजक रोहित नायक, नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल, बद्री प्रसाद मेघवाल, सत्यनारायण गुर्जर, नरेंद्र बैरवा, दामोदर सुमन, योगेश गोड़, सतेंद्र गौतम, निकलेश शर्मा, धीरज नागर, हेमंत शर्मा, अनुराग सिंह, रमेश मीणा, चौथमल नागर, हंसू गुर्जर, वंश प्रताप सिंह, मुकेश गौतम, मयंक तिवारी, प्रबल प्रताप केदाहेड़ी, विजेंद्र नागर, महेश यादव, रामावतार मीणा, नीरज विजयवर्गीय, वरुण अजमेरा एवं अभिषेक सनाढ्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने साहिबजादों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और देश की एकता एवं अखंडता के लिए करने का संकल्प लिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




