बारां। राज्य खादी और ग्रामोद्योग आयोग, जयपुर द्वारा प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम दिगोदपार में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य निदेशक राहुल मिश्र द्वारा खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में परंपरागत उद्योगों को जीवंत रखने एवं नवीन उद्योग स्थापित करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को विस्तार से जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा तथा खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार के दिशा निर्देश में खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा बेरोजगारों को रोजगार सृजन के लिए खादी ग्रामोद्योग की विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। शिविर में ग्रामवासियों ने अपना उत्साह दिखाया व अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। शिविर में जनप्रतिनिधि नरेंद्र कुशवाह, इंद्रपाल प्रजापति व बैंकर्स भी उपस्थित रहे ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




