
कोटा। आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज कोटा शहर की बैठक प्रदेशाध्यक्ष जैफ खां मंसूरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बांग्लादेश में हिंदुओें पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा नेता जैफ खां मंसूरी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को उनकी धार्मिक पहचान के कारण निशाना बनाया जा रहा है। जो न केवल चिंताजनक है, बल्कि वहां की कानून-व्यवस्था और मानवाधिकार संरक्षण व्यवस्था की विफलता को भी उजागर करता है।
जुम्मे की नमाज के बाद हुई बैठक में सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया। इमंसूरी ने कहा कि अगले जुम्मे को बंगलादेश का पुतलाजलाया जायेगा और केन्द्र सरकार से कड़ी कार्यवाही की अपली की जावेगी। बैठक में एडवोकेट नईम भाई, डॉ. मोईन, सरताज अली व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




