[aioseo_breadcrumbs]

समस्या लेकर पहुंचे, समाधान लेकर लौटे

बारां। वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत सोमवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। फतेहपुर, पाटोन्दा, बापचा, हरनावदाशाहजी, खेड़लीगंज, मुण्डियर एवं भंवरगढ़ में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।


शिविरों में उपस्थित अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं को सुनते हुए उनका मौके पर ही निराकरण किया गया तथा पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इससे लोगों को राहत मिली और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।

ट्राई साइकिल और पेंशन मिली
ग्राम पंचायत समरानिया में आयोजित शिविर के दौरान फरेदुआ निवासी हरीचरण पुत्र गंगाराम जाटव को उनकी दिव्यांगता को देखते हुए मौके पर ही ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई, जिससे अब उनके दैनिक जीवन में आवागमन आसान हो सकेगा। इसी प्रकार ग्राम समरानिया निवासी पहलवान पुत्र हरभजन (जाति सहरिया) को भी मौके पर ट्राई साइकिल वितरित की गई, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही नाटई निवासी भूलो (60 वर्ष) पत्नी उपेंद्र बंगाली को शिविर में ही वृद्धावस्था पेंशन का लाभ स्वीकृत कर प्रदान किया गया। पेंशन मिलने से उनके जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल मिला और उनके चेहरे पर संतोष की मुस्कान दिखाई दी। यह शिविर प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण बना, जहां जरूरतमंदों को बिना भटकाव के मौके पर ही राहत मिली। ग्रामीण समस्या समाधान शिविर वास्तव में आमजन के लिए आशा और विश्वास का माध्यम साबित हुआ।

पेंशन की समस्या सुलझाई
ग्राम पंचायत समरानिया के शिविर में आमना बेगम पत्नी अब्दुल करीम, निवासी समरानिया, आयु 56 वर्ष की वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित समस्या को मौके पर ही सुलझाया गया। आमना बेगम काफी समय से पेंशन के लिए परेशान थीं। आर्थिक कठिनाइयों के कारण उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में दिक्कत हो रही थी।

शिविर में आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर तुरंत उनकी वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की गई और उन्हें लाभ प्रदान किया गया। पेंशन मिलने पर आमना बेगम के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने प्रशासन और शिविर आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। यह शिविर प्रशासन की संवेदनशीलता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का एक सफल उदाहरण बना।
मंगलवार को खैराली, बालाखेड़ा, जैपला, सारथल, चरड़ाना, कस्बानोनेरा एवं परानिया में समस्या समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आमजन अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket