बारां। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन पखवाड़ा के तहत जिले में विकास रथों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सोमवार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में विकास रथ पहुंचकर आमजन को योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक किया।
बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र के मन्यागण, कटावर, कनोटिया, झाड़ौता, नोहल्या, सकतपुर, विछालस, किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के निवाड़ी, गदरेटा, खाण्डासहरोल, बींची व मुण्डियर, अंता क्षेत्र के मांगरोल, भगवानपुरा, करबला मैदान मांगरोल, तहसील ग्राउण्ड मांगरोल, सोरती बाउड़ी मांगरोेल, तथा छबड़ा क्षेत्र के कड़ैयाहाट, बापचा, तीतरखेड़ी व गोड़ियामेहर में विकास रथों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई। गांवों में पहुंचने पर विकास रथों का ग्रामीणों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

इसी क्रम में मंगलवार को बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र के डडवाड़ा, अंताना, काचरा, काचरी, लक्ष्मीपुरा, खेड़लीगंज, किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के राजपुर, बैंठा, शाहबाद, शुभघरा, मझारी, कस्बानोनेरा, अंता क्षेत्र के मालबमोरी, बमोरीकलां, जारेला, मऊ व रावलजावल तथा छबड़ा क्षेत्र के भूलोन, जैपला, कोटड़ापार, भीलवाड़ानीचा व भुवाखेड़ी गांवों में विकास रथों के माध्यम से सरकार की विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विकास रथों के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पारदर्शी शासन व्यवस्था एवं जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी दी जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सके।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




