बारां । कोटा विश्वविद्यालय कोटा के तहत करौली में आयोजित हो रही अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में बारां के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। जिसका 15 दिसम्बर को कोटा के आर्ट्स कॉलेज से मुकाबला होगा। शारीरिक शिक्षक चतुर्भुज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 11 दिसम्बर को हुआ था। जिसमें शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही टीम करौली पहुंच गई थी।
पहला मेच अंता व दूसरा मेच शनिवार को कोटा कॉमर्स कॉलेज से हुआ था। दोनों टीमों को हराकर बारां कॉलेज की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। प्राचार्य भगवानदास मीणा ने टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई दी है और विजयी होकर आने की कामना की है। टीम में कप्तान हर्षित प्रजापति खिलाड़ी पीयूष हाड़ा, पीयूष पंकज, शुभम नायक, अर्पित मीणा, प्रवीण नरवाल, फेजान खान, कार्तिक खींची, योगेश गौतम, मोहम्मद नावेद अख्तार, मयंक मीणा, हर्षित कुमार मेघवाल, लवप्रताप सिंह, रोनक नागर शामिल है।
फोटो 4 बारां।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




