सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान
बारां। सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान 2025 के दूसरे दिन शुक्रवार को जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा एवं परिवहन निरीक्षक सूरजभानु सिंह के निर्देषन में कोटा रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व और आवश्यक नियमों की जानकारी दी। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर रंगोली एवं पोस्टर बनाए गए, जिनकी डॉ. कल्पना शर्मा ने सराहना करते हुए उन्हें रचनात्मकता के साथ यातायात अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। अभियान के दौरान विद्यालयों में उत्साहपूर्ण सहभागिता देखी गई तथा विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा को जीवन में अपनाने का संकल्प व्यक्त किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




