[aioseo_breadcrumbs]

लायंस क्लब बारां साउथ ने कन्यादह आश्रम में वितरित किए गर्म वस्त्र

बारां। लायंस क्लब बारां साउथ द्वारा सेवा कार्य के अन्तर्गत बुधवार को किशनगंज के निकट स्थित कन्यादह के आश्रम में अध्ययनरत बच्चों को गर्म वस्त्र एवं अल्पाहार वितरित किए। अध्यक्ष पदम पिपलानी ने बताया कि इस दौरान सदस्यो ने बच्चों से संवाद किया तथा उनकी आवश्यकताओं का अवलोकन किया। कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह परिहार, ललित शर्मा, सुरेश जैन, जयप्रकाश झा, महेंद्र पिपलानी, गोलु सुमन आदि शामिल थे।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पिपलानी ने कहा कि “क्लब का मूल उद्देश्य पीड़ित मानवता की सेवा करना है। हर चेहरे पर मुस्कुराहट लाना ही हमारा संकल्प है और क्लब इसी भावना के साथ पूरे विश्व में कार्य कर रहा है।”
उन्होंने बताया कि लायंस क्लब बारां साउथ द्वारा शीघ्र ही नेत्र चिकित्सा शिविर, रक्त दान शिविर, चरण पादुका वितरण, खेल व खिलाडी सम्मान, जरूरत मंदो को कम्बल व अन्य सामग्री वितरण आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए वर्षभर की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसके अनुसार विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
क्लब निदेशक गजेंद्र सिंह परिहार ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। सदस्य ललित शर्मा ने कहा कि अगर सच्ची लगन से मेहनत की जाए तो हम सफलता की हर बुलंदी पर पहुंच सकते है।ं उन्होंने बच्चों से कहा कि अभाव में पलकर ही व्यक्ति महान बने हैं। इसके कई उदाहरण है। हमें भी ऐसे लोगों के पदचिन्हो पर चलकर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
फोटो 1 बारां।
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket