बारां। राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार से जिला स्तरीय आयोजनों का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी मिनी सचिवालय से प्रचार रथों को हरी झण्ड़ी दिखाएंगे। साथ ही सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ बाईक रैली भी निकाली जाएगी।

जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि प्रभारी मंत्री प्रातः 11 बजे प्रचार रथों व बाईक रैली को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के चार प्रचार रथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अगले 15 दिनों तक राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। जिसके तहत सड़क सुरक्षा रथ जनजागरूकता का संदेश देंगे। शनिवार को ही मिनी सचिवालय के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




