बारां। माय भारत केन्द्र बारां (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ) द्वारा विवेकानन्द युवा मंडल बडा के तत्वावधान में ब्लॉक बारां का ब्लॉक स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम खेल संकुल बारां में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह ने स्वामी विवेकानन्द की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में बारां ब्लॉक के विभिन्न युवा एवं युवती मंडलो के 150 युवा खिलाडियो ने भाग लिया। इसमें पुरूष वर्ग में (कबड्डी, दौड 100 मीटर, दौड 200 मीटर) और महिला वर्ग में (रस्साकस्सी, दौड 100 मीटर, दौड 200 मीटर) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

खिलाडी युवाओं ने उत्साह के साथ खेलों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओ में पुरूष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान विष्णु भील व द्वितीय स्थान अजय मीणा ने तथा 200 मीटर दौड़ में प्रथम विष्णु एवं द्वितीय स्थान अजय का रहा। कबड्डी में प्रथम स्थान विवेकानन्द युवा मंडल बडा की टीम रही। द्वितीय स्थान पर विवेकानन्द युवा मंडल मेलखेडी छापर की टीम रही। महिला वर्ग में 100 मीटर दौड में प्रथम धापी सहरिया एवं द्वितीय संजना रही। वहीं 200 मीटर दौड में प्रथम नेहा एवं द्वितीय प्रियका रही। रस्साकसी प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम विवेकानन्द युवती मंडल बडां की रही।
द्वितीय स्थान पर विवेकानन्द युवती मंडल फूंसरा रही। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह थे। अध्यक्षता माय भारत केन्द्र के जिला युवा अधिकारी कुमार मधुकर ने की। विशिष्ट अतिथि शारीरिक शिक्षक नीलम कपूर रही। अतिथियो का युवा मडल अध्यक्ष अक्षय पंकज एवं सचिव भगवती बैरवा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

अतिथियो द्वारा सभी विजेता व उपविजेता टीमों एवं विजेता उपविजेता खिलाडियों को मोमेन्टो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिला खेल अधिकारी ने युवाओ का आव्हान किया कि वे खेलो के माध्यम से अपनी पहचान बनाकर देश का नाम रोशन करे। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी ने युवाओ को प्रेरित करते हुए नियमित खेल अभ्यास करने एवं खेलो के प्रति ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक युवाओ को जोडने का प्रयास करने हेतु युवाओ का आव्हान किया।
शारीरिक नीलम कपूर ने कहा कि युवाओ को नई खेल प्रतिभाए जो खेलो में आगे बढकर देश का नाम रोशन कर रही है के बारे मे बताया एवं युवाओ से नियमित रूप में खेल कार्यक्रमो मे हिस्सा लेने की पहल की। आयोजन में कोच कालूलाल गर्जुर, बलदेव, गणेश सुमन व मनीष पोटर कायोगदान रहा। संचालन विवेकानन्द युवा मंडल बडा के अध्यक्ष अक्षय पंकज ने किया। विवेकानन्द युवा मंडल के सचिव भगवती बैरवा ने जताया।
फोटो 5 बारां।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




