बारां। कोतवाली थाना पुलिस ने गत दिनों हुई चाकूबाजी की घटना के मामले में फरार चले रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि 8 दिसम्बर को फरियादी नवीन यादव निवासी शिव मन्दिर के पास मण्डोला वार्ड बारां ने एक प्रार्थना पत्र पेश किया था। जिसमें उल्लेख किया था कि कि 7 दिसम्बर को उनके घर के सामने शिवजी के मन्दिर मण्डोला वार्ड बारां में कपिल यादव की शादी के बाद का कार्यक्रम था। रात्रि करीब 11 बजे खाना चल रहा था।
खाना खाने के लिए अजय यादव भी आया था। कार्यक्रम में किसी बात को लेकर फरियादी व अजय यादव के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। उसके बाद फरियादी खाना खाकर घर चला गया था। इस दौरान अजय यादव ने घर के अन्दर जाते हुए फरियादी को पकड़ लिया। उसने जान से मारने के इरादे से फरियादी के पेट में चाकू मार दिया और वहां से भाग गया। घरवाले फरियादी को घायलावस्था में जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे कोटा रैफर कर दिया। कोटा में ईलाज चल रहा है। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया।
टीम का गठनः-
एसपी अंदासु ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अजय यादव की तलाश हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया। जिसमें अनुसंधान कर घटना में प्रयुक्त हथियार एक चाकू बरामद किया गया। वहीं आरोपी अजय पुत्र सुरेन्द्र जाटव उम्र 30 साल निवासी जगजीवन राम कोलोनी बारां को गिरफ्तार कर लिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




