बारां। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में राज्य के मूल निवासियों के लिए विभिन्न छात्रवृति योजनाओं में ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, अति. पिछडा वर्ग, मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय, मिरासी एवं भिश्ती उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं में राज्य की राजकीय, निजी मान्यता प्राप्त षिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर संचालित राष्ट्रीय, राजकीय स्तर की शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित, अध्यनरत कक्षा 11 व 12 के अतिरिक्त शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों से वेब पोर्टल अथवा एसएसओ पोर्टल पर स्कॉलरशिप एसजेई एप अथवा मोबाईल ऐप एसजेईडी एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन छात्रवृति आवेदन पत्र भरने के लिए तिथियां निर्धारित की गई है।
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाने के लिए पार्टल प्रारम्भ करने की तिथि 11 दिसम्बर 2025 व उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है। आवेदन करने से पूर्व विद्यार्थी तथा संस्था प्रधान यह सुनिष्चित कर लें कि विद्यार्थी का नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर वनटाइम रजिस्ट्रेशन हो गया है। इसके पश्चात ही विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर पाएगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




