बारां। शहर के सत्संग भवन मार्ग स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चल चिकित्सा इकाई में 8 दिसंबर को सुबह 9ः30 से दोपहर 2 बजे तक में निशुल्क जांच, चिकित्सा एवं स्वर्ण प्राशन शिविर लगाया जाएगा। जिसमें 0 से 16 वर्ष के बच्चों को पुष्य नक्षत्र पर स्वर्णप्रशन संस्कार कराया जाएगा।
चिकित्सालय प्रभारी डॉ. हरिशंकर मीणा ने बताया कि स्वर्ण प्राशन दवा बच्चों की रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाती है। शिविर में खांसी, जुकाम व बुखार आदि से पीड़ित बच्चे, बड़े व बुजूर्ग रोगियों को आयुर्वेदिक औषधियां से निर्मित औषधि किट दिया जाएगा। डॉ. मीणा ने बताया कि शिविर में गुदा जन्य व्याधियों अर्थात जिन्हें लंबे समय से मल त्याग के दौरान खून आता हो, जलन हो, कब्ज हो अर्थात अश,र् मस्सा व भगंदर आदि व्याधियों के लिए निशुल्क जांच चिकित्सा एवं औषधि वितरण किया जाएगा। साथ ही इसमें मधुमेह व खून की कमी (एनीमिक) के रोगियों की निशुल्क जांच भी की जाएगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




