बारां। परिवार के स्नेहिल वातावरण में अमित जैन ( पत्रकार) की धर्मपत्नी अनिता जैन का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया। दिन की शुरुआत अनिता जैन द्वारा पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद भीलवाड़ा से विहार कर बतावदा पहुँचे मुनिश्री अनुपम सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विमोह सागर जी महाराज के ससंघ आहार में शामिल हुईं और आहार चर्या में मुनिश्री को आहार देकर अपने जीवन के शुभ दिन की मंगल शुरुआत की।

आध्यात्मिक आशीर्वाद से सम्पन्न प्रारंभ के बाद समारोह का रंग पारिवारिक उल्लास में बदल गया। अनिता जैन ने परिवारजनों और मित्रों के साथ केक काटकर जन्मदिन का आनंद साझा किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर सभी ने मिलकर नृत्य किया और मित्रों ने इस दिन को उनके लिए बेहद खास बना दिया। पूरे दिन घर में उत्सव और खुशी का माहौल छाया रहा।अमित जैन ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा—“अनिता का साथ मेरे लिए जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। उनका जन्मदिन हमारे परिवार के लिए उत्सव से कम नहीं होता।”
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




