[aioseo_breadcrumbs]

नदियां हमारी जीवन रेखा अभियान मनुष्य की मूल भूत आवश्यकता का अभियान – अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता रोबिन सिंह

बारां,1 दिस ०।” नदियां हमारी जीवन रेखा अभियान मूल रूप से देश भर की नदियों के जल प्रदूषण को रोकने हेतु आयोजित किया गया अभियान है जो लोगों में जल के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से गौमुख गंगोत्री से प्रारंभ हुआ है और रामेश्वरम तमिलनाडु जाकर समाप्त होगा।” ये विचार ख्यातनाम पर्यावरण कार्यकर्ता रोबिन सिंह ने रेवाड़ी हरियाणा में जल संवाद कार्यक्रम में जनसाधारण को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि ” शुद्ध जल मनुष्य की मूलभूत जरूरतों को पूरा करता है और मनुष्य के तमाम संसाधनों की आवश्यकता है। यदि जल में शुद्धता नहीं होगी तो हमारी नदियों के प्रति आस्था और विश्वास समाप्त हो जाएगा।”
ग्रीन इंडिया मूवमेंट और इंटेक बारां चैप्टर द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी जल संवाद पदयात्रा आज हरियाणा के गुड़गांव से 33 किमी की पदयात्रा तय कर रेवाड़ी हरियाणा पहुंची और रात्रि विश्राम किया।सुबह रेवाड़ी में जल संवाद कायम किया गया।जल संवाद के साथ साथ मार्ग में आने वाले सभी गांवों कस्बों के निवासियों के साथ जल प्रदूषण रोकने के लिए वार्ता कर समझाइश की गई।
पदयात्रा में शामिल रामधीरज सिंह, रागिनी सिंह,रविन्द्र सिंह चौहान और अन्य सदस्यों द्वारा गांव गांव में जल जंगल जमीन के लिए जागृति पैदा करने हेतु संवाद, गोष्ठियां, बैठकें और लघु वार्ताएं लगातार आयोजित की जा रही हैं।
इंटेक बारां चैप्टर के कन्वीनर जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि ” रेवाड़ी जिले का रोहिलावास ग्राम हरियाणा प्रांत का अंतिम पड़ाव होगा। जहां ग्राम सरपंच सहित ग्रामवासियों से संवाद कायम किया जाएगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

यूजीसी प्रस्तावित व्यवस्था वापस लेने की मांग, सड़कों पर गूंजे विरोध के नारे

स्वर्ण समाज एकता मंच के आह्वान पर निकली वाहन रैली, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन बारां। यूजीसी से

Live Cricket