बारां। कृषि आयुक्तालय जयपुर के आवंटन अनुसार ही रबी सीजन में यूरिया की आपूर्ति हो रही है। जिले के किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराया जा रहा हैं। जिले में सोमवार को 2492 मैट्रिक टन यूरिया उर्वरक उपलब्ध है। किसानों से अपील की गई है कि रबी फसल की मांग अनुसार ही यूरिया क्रय करें अनावश्यक भण्डारण नहीं करें। साथ ही शरत सरकार की मंशानुसार यूरिया खाद का सिफारिश अनुसार उपयोग करते हुए साथ में नैनो यूरिया का भी उपयोग करें। बेमौसम बारिश के चलते क्षेत्र में रबी फसलों की बुवाई व सिंचाई कार्य एक साथ होने से किसानों में एक साथ यूरिया की मांग बढ़ी है।
संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) धनराज मीणा ने बताया कि जिले में यूरिया आपूर्ति का कृषि विभाग की निगरानी में कृषि पर्यवेक्षक की मौजूदगी में वितरण करवाया जा रहा है। विभाग द्वारा उर्वरक सम्बंधी शिकायतों के निस्तारण एवं वितरण व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर उर्वरक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया हैं, जिसके प्रभारी ज्ञानचन्द जाटव मो.न. 8949299842 तथा उर्वरक परिगमन को रोकने के लिए जिले में आठ चेक पोस्ट सक्रिय है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




