[aioseo_breadcrumbs]

135 ग्राम स्मैक व 49 ग्राम स्मैक टांका सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

जब्त की गई स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 37 लाख रूपये
बारां पुलिस ने की नशे के विरूद्ध 
ऑपरेशन नशा-विनाश के तहत प्रभावी कार्यवाही
बारां। सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्था की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन नशा-विनाश के दौरान कार्यवाही करते हुए 135 ग्राम स्मैक व 49 ग्राम स्मैक टांका सहित 2 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। उनके पास से जब्त की गई स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 37 लाख रूपये आंकी गई है। बारां पुलिस की नशे के विरूद्ध यह प्रभावी कार्यवाही बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक बारा अभिषेक अंदासु ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां राजेश चौधरी के सुपरवीजन व वृताधिकारी वृत बारां ओमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थानाधिकारी थाना सदर हीरालाल की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये 135 ग्राम शुद्ध स्मैक व 49 ग्राम स्मैक टांका कुल 184 ग्राम सहित आरोपी श्यामसुन्दर पुत्र चांदमल सांसी उम्र 45 साल निवासी अरनियां नील थाना मेहन्दवास व मनोज कुमार पुत्र ईश्वरलाल गुर्जर उम्र 25 साल निवासी हनुमानपुरा थाना दूनी जिला टोंक को गिरफ्तार किया है।

जब्त की गई स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 37 लाख रूपये करीब है। कार्यवाही के संबंध में थाना बारां सदर पर प्रकरण सं0 255/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर अनुसंधान योगेश चौहान पु0नि0 थानाधिकारी थाना कोतवाली बारां के सुपुर्द किया है। मुल्जिमानों से स्मैक की खरीद फरोख्त के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है। अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बारां पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। पुलिस टीम में कानिस्टेबल कौशल किशोर, सुरेश, गजेन्द्र व चालक रामबाबू शामिल थे।
फोटो 3 बारां।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket