[aioseo_breadcrumbs]

जिले में 7 लाख 6 हजार 84 गणना फॉर्म वितरित

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम: जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर को लेकर दिए निर्देश

बारां। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर- 2026) में प्रगति को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने संबंधित अधिकारियों व कार्मिकों को निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के तहत जिले में अब तक बीएलओ द्वारा 7 लाख 6 हजार 84 गणना प्रपत्र (ईएफ) मतदाताओं को वितरित किए गए हैं। जो कुल मतदाताओं का 93.39 प्रतिशत है। साथ ही इनके डिजीटाइजेशन का कार्य भी पूरी तेजी के साथ किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी तोमर ने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम को समयबद्ध पूरा करने के लिए इसकी निरंतर समीक्षा करते हुए ब्लॉक स्तर पर बैठके की जा रही हैं तथा बीएलओ से प्रगति की रिपोर्ट प्रतिदिन ली जा रही है। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही भी अमल में लाई गई है।


ऑनलाइन भी भर सकेंगे गणना प्रपत्र
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता अपना गणना प्रपत्र ऑनलाइन भी भर सकते हैं। ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने के लिए मतदाता का मोबाइल नम्बर इपिक से लिंक होना आवश्यक है। मतदाता ऑनलाइन फार्म 8 भरकर ईरॉल्स में अपना मोबाइल नम्बर तुरंत लिंक कर सकते हैं। जो मतदाता ऑनलाइन फार्म भरेंगे उन्हें बीएलओ द्वारा दिए गए गणना प्रपत्र को भरकर देने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

उन्होंनेे अपील की है कि मतदाता घर पर प्राप्त हुए गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को दें और उसके साथ अपनी रंगीन फोटो अवश्य उपलब्ध कराएं। जिले में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ईआरओ, बीएलओ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने की अपील कर रहे हैं। साथ ही इन प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया के बारे में समझाया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी तोमर ने कहा कि 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक गणना प्रपत्र भरे जाएंगे। बीएलओ प्रत्येक मौजूदा मतदाता को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (ईएफ) वितरित करेंगे और भरा हुआ प्रपत्र वापस प्राप्त करेंगे। बीएलओ मतदाता को अपने नाम या अपने रिश्तेदार के नाम के साथ मिलान व लिंक करने में मदद करेंगे जो कि 2002 में आयोजित विगत एसआईआर में थे। एसआईआर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक छूट न जाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि विगत एसआईआर को मतदाता सूची से मैपिंग के लिए आवश्यक सूचनाएं बीएलओ को उपलब्ध कराएं।

एसडीएम ने किया निरीक्षण
एसडीएम विश्वजीत सिंह ने पुनरीक्षण कार्यक्रम का विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बीएलओ के कार्य का निरीक्षण करते हुए प्रगति का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से भी संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ व सुपरवाइजरों को प्रपत्रों के डिजीटाइजेशन में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

–00–
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket