[aioseo_breadcrumbs]

“नदियां हमारी जीवन रेखा” अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ

-गंगा के उदगम स्थल गंगोत्री धाम पर गंगा मंदिर में हवन कर रोबिन सिंह ने देशव्यापी पद यात्रा की शुरूआत की
गंगौत्री/बारां। देश भर की नदियों में बढ़ते जा रहे जल प्रदूषण को रोकने के लिए “नदियां हमारी जीवन रेखा“ अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता रोबिन सिंह द्वारा मां गंगा के उदगम स्थल गंगोत्री धाम मां गंगा मंदिर में हवन कर किया गया। इसके साथ ही उन्होंने देश व्यापी “जल संवाद पदयात्रा“ की घोषणा की। रोबिन सिंह अपने बेटे पीयूष सिंह,पत्नी रागिनी सिंह और अन्य सदस्यों के साथ पैदल यात्रा कर मार्च 2026 के प्रथम सप्ताह में तमिलनाडु के रामेश्वरम में भगवान शिव पर जलाभिषेक करते हुए समापन करेंगे।

इंटेक बारां चैप्टर की एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन विष्णु साबू और संयोजक जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि “जन जन से जल संवाद कायम करते हुए रोबिन सिंह और अन्य सदस्यों की “जल संवाद पदयात्रा“देश भर के विभिन्न 9 राज्यों से होकर तमिलनाडु पहुंचेगी। इस बीच मार्ग में आने वाले लोगों, छात्र-छात्राओं, संस्थाओं व संगठनों के सदस्यों के साथ संवाद कायम कर नदियों में बढ़ते जा रहे जल प्रदूषण को रोकने हेतु जन जागृति लाने हेतु जनसंवाद किया जाएगा।

जन जन से जल संवाद पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता रोबिन सिंह ने कहा “समूचा विश्व जल संकट की भीषण समस्या से जूझ रहा है जिससे मुक्ति पाने के लिए दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति को जल के विषय में संवेदनशील होने की आवश्यकता है।

पर्यावरणविद रोबिन सिंह के साथ उनका 6 वर्षीय बेटा पीयूष सिंह, पत्नी रागिनी सिंह, रामधीरज सिंह, श्रीनिवास, यज्ञदत्त हाडा, बृजेश विजयवर्गीय, विट्ठल सनाढ्य, एस पी सिंह, युधिष्ठिर चानदसी, रविन्द्र सिंह चौहान,अभिराज सिंह, डॉ देवेन्द्र खुकर, मास्टर अमित चंदेल, राजीव सिंह नरूका, पुजारी अनुराग सेमवाल एवं शिवांश आदि सम्मिलित है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket