बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने अन्ता विधानसभा उप चुनाव 2025 के अन्तर्गत अधिग्रहित होने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए फल सब्जी मंडी परिसर अधिग्रहित करने के आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्ता के मतदान केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियों को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने के लिए 9 नवंबर से वाहनों का अधिग्रहण करने का कार्य शुरू होगा। मतदान दलों के अधिकारी व कार्मिकों के वाहनों एवं अन्य अधिग्रहित वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से खड़ा करवाने के लिए फल-सब्जी मण्डी को 9 से 11 नवंबर 2025 तक लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 के तहत अधिग्रहण किया गया है तथा इस अवधि में फल-सब्जी मण्डी को कृषि उपज मण्डी बारां में अस्थाई रूप से अन्य स्थान पर संचालित किया जाएगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




