बारां। जिला अभिभाषक परिषद के तत्वावधान में पहली बार क्रीड़ा समिति द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 7 नवम्बर से अध्यक्ष कमलेश दुबे के नेतृत्व में किया जाएगा। प्रवक्ता संदीप चौबे ने बताया कि परिषद की क्रीड़ा समिति द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला स्तर पर 9 नवंबर तक किया जाएगा। उदघाटन 7 नवंबर को दोपहर 1.30 बजे खेल संकुल में जिला एवं सेशन न्यायाधीश अशोक चौधरी द्वारा किया जाएगा। जिसमें जिला स्तर की सभी टीम भाग लेंगी।
क्रीड़ा परिषद के तक्षराज सिंह एवं भगवती प्रसाद ने बताया कि इस दौरान क्रिकेट, बैडमिंटन व शतरंज आदि की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। जिसमें जिले की सभी टीमें भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन करेगी। जिला महामंत्री शैलेश मेहता एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी ने जानकारी दी कि विजेता सभी टीमों को जिला अभिभाषक परिषद द्वारा पारितोषिक प्रदान किया जाएगा। साथ ही सभी अधिवक्ताओं से प्रतियोगिताओं का आनंद लेने और टीमों का उत्साहवर्धन करने के लिए खेल संकुल पहुंचने की अपील की गई है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




