आयुर्वेद चिकित्सालयों में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई भगवान की जयंती
बारां। शहर के तेल फैक्ट्री स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय सहित शहीद राजमल मीणा राजकीय में आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरी की जयंती (धनतेरस) का पर्व शनिवार को हर्षाल्लास एवं पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भगवान धन्वंतरी के योगदान को याद किया और उनकी पूजा-अर्चना की गई। साथ ही स्वास्थ्य एवं आरोग्य की कामना की तथा आयुर्वेद के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा पद्धति का आधार है, जो मानव को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। धन्वंतरि जयंती का यह पर्व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार का अवसर प्रदान करता है।
मुख्य अतिथि उप निदेशक डॉ वीरेंद्र सुहाया ने आमजन अपील करते हुए कहा कि जिले के सभी औषधालयों एवं चिकित्सालयों में पर्याप्त मात्रा में औषधियां उपलब्ध है। सभी नजदीकी औषधालयों एवं चिकित्सलयों में पहुंच कर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का लाभ उठाएं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह हाडा, बारां ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिशंकर मीणा, राजकीय आयुर्वेद औषधालय तेलफैक्ट्री प्रभारी डॉ. हेमराज मीणा, जरावस्था केंद्र प्रभारी डॉ. नितेश यादव, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय प्रभारी डॉ. नारायण नेकाडी, कंपाउंडर मुकेश मीणा, होमियोपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. महिमा सनाढ्य, कंपाउंडर निर्मल पांचाल व कविता मीणा तथा परिचारक प्रेम नारायण राव उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




